अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साला की मौत

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के आमा गांव के पास शनिवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला, भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा साला की मौके पर मौत हो गई, सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के आमा गांव से कालिरडिया रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दीपक वैष्णव निवासी कन्या खेड़ी व राहुल वैष्णव दल्ले सिंह जी का खेड़ा, मंगरोप की मौके पर मौत हो गई । बाइक जीजा साला सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर लोट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रोदकर चला गया, दोनों के शवों को कोटड़ी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा ।।